न्यू नालागढ़ में 26 वर्षीय युवक से 5.42 ग्राम चिट्टा बरामद

Baddi + Doon Crime Solan

DNN नालागढ़
जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने एक युवक के हवाले से चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने चैकिंग के दौरान जब न्यू नालागढ़ में जसवंत सिंह (26) निवासी न्यू नालागढ़ की तलाशी ली तो उसके हवाले से 5.42 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद किया। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने चिट्टे को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Latest News