युवक से 312 ग्राम चरस बरामद

Crime Solan

DNN सोलन

पुलिस ने गश्त के दाैरान एक युवक से 312 ग्राम चरस पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। जानकारी के अनुसार बुधवार को पुलिस टीम धमसू गांव के जंगल में गश्त पर थी। इस दाैरान शक के आधार पर वेद प्रकाश (25) की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 312 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा ने बताया कि युवक को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

News Archives

Latest News