प्रधानमंत्री वीरवार को करेंगे पंचायत प्रतिनिधियों व स्वयं सहायता समूहों से संवाद

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

11 अगस्त। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 अगस्त, 2021 यानि वीरवार को प्रातः 11.30 बजे से दोपहर एक बजे तक स्वयं सहायता केन्द्रों  व पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से वैब मोड व दूरदर्शन के माध्यम से संवाद करेंगे।
इस संबंध में परियोजना अधिकारी डीआरडीए ने जानकारी देते हुए कहा कि विभाग द्वारा चाहा है कि प्रसारण सभी पंचायतों में पंचायत घर अथवा सीएससी के माध्यम से किया जाए या दूरदर्शन की व्यवस्था की जाए। संवाद से जुड़ने के लिए समस्त स्वयं सहायता समूहों तथा पंचायती राज संस्थानों को किसी भी माध्यम को अपनाने कर लाभ उठाने का आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि खण्ड स्तर पर भी कोविड नियमों का पालन करते हुए 5-7 सदस्यों की व्यवस्था की जाए तथा संवाद सुनने के हाई रेजोलुशन फोटोज भेजे जाए।  शाम तक मैक्सिमम नामांकन सुनिशित करें।

News Archives

Latest News