सिसु पहुंचे राजस्थान के तीनों ट्रैकर

Himachal News Lahaul and Spiti Others
DNN केलांग
31 जुलाई। बीते 27 जुलाई को राजा घेपन के लिए ट्रेकिंग पर  गए राजस्थान के तीनों ट्रैकर सकुशल कल शाम सिसु पहुंच गए हैं।
उपायुक्त लाहौल -स्पिति नीरज कुमार ने बताया कि यह तीनों ट्रैकर 27 जुलाई को ट्रैकिंग पर निकले थे। किंतु खराब मौसम के चलते इन तीनों ने मौसम  ठीक होने तक उसी क्षेत्र में रहने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि लाहौल में भले ट्रैकिंग के लिए कई रूट हैं और देसी -विदेशी पर्यटक ट्रेकिंग के लिए आते हैं। इनमें मोबाइल या अन्य कोई कम्युनिकेशंस के साधन नहीं होने के कारण कई बार ट्रेकर को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा स्थानीय गाइड की मदद ना लेने के चलते भी इन्हें परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
उन्होंने लाहौल- स्पीति में  इस तरह के साहसिक पर्यटन पर आने वाले पर्यटकों से आग्रह किया कि वे ट्रेकिंग पर जाने से पहले ट्रैकिंग रूट, कम्युनिकेशन की उपलब्धता की जानकारी हासिल कर लें और स्थानीय गाइड की भी मदद लें। उपायुक्त ने कहा कि बाहर से आने वाले ट्रेकर को स्थानीय गाइड को भी अपने साथ रखना चाहिए ताकि विपरीत परिस्थितियों में उन्हें सही जानकारी और मदद मिल सके।

News Archives

Latest News