अब कैमरे से ही हो जाएगा चालान Solan में जल्द होगा इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लोगू

Crime Solan

DNN सोलन

सोलन (Solan) शहर में जल्द इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (Intelligent Traffic Management System ) लोगू होने जा रहा हैं । यह सिस्टम यातायात नियम तोड़ने वालों पर भारी पड़ेगा। यातायात नियम तोड़ने पर यदि मौके पर पुलिस मौजूद नहीं है तब भी उनका चालान (Challan) हो जाएगा और लोगों को जुर्माना देना होगा ।
इस नए सिस्टम के तहत सोलन शहर के प्रमुख स्थानों पर सोलन पुलिस द्वारा कैमरे लगाए गए हैं और इन दिनों इसका ट्रायल भी चल रहा है इसके लिए बकायदा सोलन के पुराने उपायुक्त कार्यालय में पुलिस ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है जहां से पूरे शहर पर नजर रखी जाएगी और यातायात नियम तोड़ने वाले व्यक्ति का कैमरे के जरिए आवेला देख कर ही चालान हो जाएगा यानी कि अब जरूरी नहीं है कि यदि कोई व्यक्ति यातायात नियम की अवहेलना कर रहा है तो मौके पर उसका चालान करने के लिए पुलिस की मौजूदगी जरूरी है अब सिर्फ कैमरे से देख कर ही पुलिस चालान कर सकेगी।
जानकारी के अनुसार सोलन (Solan) शहर में पुलिस ने अब बड़े शहरों की तर्ज पर इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है इसके तहत शहर के प्रमुख क्षेत्रों में दो प्रकार के कैमरे लगाए गए हैं यह कैमरे दिन-रात कार्य करेंगे और कैमरा को इस तरीके से लगाया गया है कि वाहनों के नंबर कैमरे में पूरी तरह से कैद हो सकेंगे आने वाले दिनों में पुलिस औपचारिक तौर पर इस सिस्टम को लागू करने की घोषणा करेगी और लोगों को कुछ समय तक इस सिस्टम को समझने का समय दिया जाएगा और तय समय के बाद यदि कोई भी व्यक्ति यातायात नियम का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो कैमरों के जरिए ही उनके चालान होंगे पूरे शहर पर कैमरे से नजर रखने के लिए शहर के पुराने उपायुक्त कार्यालय मैं एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है । इसके अलावा इन कैमरों के माध्यम से ना केवल चालान की प्रक्रिया पुलिस करेगी बल्कि संदिग्ध लोगों पर नजर करने का कार्य भी कर सकेगी।
वही मामले में एसपी सोलन अभिषेक यादव( Abhishek Yadav) ने जानकारी दी कि जल्द ही सोलन में इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू (ITMS)करने की तैयारी की जा रही है और इन दिनों इसका ट्रायल चला हुआ है । ट्रायल पूरा होते ही वह सोलन शहर को मीडिया के माध्यम से इस संबंध में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे । उन्होंने कहा कि व्यवस्था लागू करने से पहले लोगों को इस संबंध में जानकारी दी जाएगी और उन्हें समय भी दिया जाएगा।

News Archives

Latest News