2 अगस्त को शिमला आएंगे Sanjay Dutt

Politics Shimla

DNN शिमला

29 जुलाई. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त तीन दिवसीय दौरे पर 2 अगस्त को शिमला आएंगे।इस दौरान वह प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग, सोशल मीडिया,अग्रणी संगठनों के प्रमुखों,सेवादल,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,एनएसयूआई,व एस. सी. विभाग की कोर कमेटी के साथ बैठके करेंगे।
कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने आज यहां बताया कि संजय दत्त 2 अगस्त को शिमला पहुंचेगें।3 अगस्त को दत्त सुबह 10.30 बजे मीडिया विभाग के प्रवक्ताओं व पेनीलिस्टों के साथ बैठक करेंगे।
इसी दिन सायं 2 से 4 बजे तक सोशल मीडिया व अग्रणी संगठनों के प्रमुखों के साथ बैठक के बाद सायं 4 बजे से एससी विभाग की कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे।

Latest News