देखिये आखिर क्यों रहेगा यह पुल महीने में दो दिन बंद

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

29 जुलाई। जिला दंडाधिकारी  श्री आशुतोष गर्ग ने मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धरा 115 के तहत निहित  शक्तियों का  प्रयोग करते हुए भुंतर वैली पुल  की जरूरी मुरम्मत व रखरखाव  के चलते अगस्त महीने के पहले एवं तीसरे बुधवार को दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक यातायात के लिए बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। जिला दंडाधिकारी ने जानकरी देते हुए कहा कि उपमंडलाधिकारी (नागरिक), कुल्लू  की 7 जुलाई को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय एवं लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता कुल्लू के साथ आयोजित हुई  बैठक में  इस बात की जरूरत महसूस की गई की भुंतर वैली पुल पर अत्यधिक यातायात की आवाजाही के मध्यनज़र महीने में कम से कम दो दिन इस पुल की नियमित मुरम्मत की आवश्यकता हैं।

News Archives

Latest News