DNN Solan
29 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सोलन से राज्य निर्वाचन आयोग बिहार के लिए इलैक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की 26 बैलेट यूनिट तथा 13 कन्ट्रोल यूनिट का हस्तान्तरण किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के चन्द्रकांत शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिवदत्त ठाकुर तथा सावित्री सांख्यान, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के अनूप पराशर, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा, नायब तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर, नायब तहसीलदार राजस्व जगपाल एवं निर्वाचन विभाग के अधीक्षक राजेश शर्मा उपस्थित थे।














