आईओसीएल ने आयोजित की ऑफ साइट माॅकड्रिल

Others Una

DNN ऊना

28 जुलाई – इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन लिमिटेड, उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स, ऊना द्वारा  हरोली तहसील के बाथड़ी में ऑफ साइट माॅकड्रिल का आयोजन किया गया। इस क्षेत्र मेें स्थित इंडियन ऑयल की तेल की पाइपलाइन के निकट इस माॅकड्रिल का आयोजन किया गया।
इस मौके पर इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन की ओर से उपमहाप्रबंधक प्रशांत ठाकुर ने बताया कि माॅकड्रिल का मकसद पाइपलाइन से तेल रिसने या अन्य किसी कारणों से पाइपलाइन को क्षति पहुंचने की स्थिति में आग लगने पर काबू पाने तथा पाइपलाइन की सुरक्षा बारे लोगों में जागरूकता फैलाना था।
इस दौरान अग्निशमन विभाग से नितिन धीमान व उनकी टीम के अन्य सदस्य तथा बाथड़ी के प्रधान व स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

News Archives

Latest News