DNN शिमला
हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 14 की मौत हुई है। जबकि कुछ लोग अभी भी लापता है। भारी बारिश ने सबसे नुकसान लाहौल के उदयपुर में पहुंचाया है। जहाँ अचानक बाढ़ ने दर्ज़न लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जिनमें से 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 4 लोग कुल्लू में बह गए है। हिमाचल सरकार में मुख्य सचिव अनिल खाची ने बताया कि प्रदेश में बारिश से करोड़ों का नुकसान हुआ है। प्रदेश की 387 सड़कें बन्द है। सबसे ज़्यादा 70 सड़कें जिला कुल्लू में बंद है। लेकिन राष्ट्रीय उच्च मार्गो को खोल दिया गया है। 175 जगह पानी की सप्लाई ठप हो गई है। 345 ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए है जिससे कई जगह बिजली गुल है। बीते 24 घंटे के दौरान हिमाचल में 10 घर पूरी तरह ढह गए है जबकि 31 घरों को नुकसान पहुंचा है। मुख्य सचिव अनिल खाची ने जिला उपायुक्तों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।















