स्कॉर्पिओ गाड़ी से 12 ग्राम चिट्टा बरामद

Baddi + Doon Crime Solan

DNN बद्दी (शर्मा)
जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने चैकिंग के दौरान एक स्कॉर्पिओ गाड़ी से 12 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने गाड़ी व चिट्टे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ने विजय कुमार (27) निवासी जिला बिलासपुर की स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर एचपी-91-1212 को जांच की लिए रोका। तलाशी के दौरान पुलिस को गाड़ी में से 12 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत गाड़ी व चिट्टे की खेप को कब्जे में लेकर युवक को गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने विजय कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Latest News