एचआरटीसी के पेंशनर व आश्रितों ने की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री से भेंट

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

27 जुलाई। हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनर व आश्रितों ने आज शाहपुर विश्राम गृह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी से भेंट कर उन्हें अपना मांग पत्र सौंपा। उन्होंने मंत्री को अवगत करवाया कि उन्हें विभागीय वित्तिय लाभ नही मिल रहे हैं तथा उन्हें पेन्शन भी लेट मिलती है। उन्होंने कहा कि हमारे लिये बजट का अलग प्रावधान किया जाए और उनकी समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाए।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने उनकी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को उचित कार्यवाही के लिए सरकार के समक्ष रखा जाएगा।

News Archives

Latest News