DNN ऊना
24 जुलाई। कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ के अवसर पर 26 जुलाई को प्रदेशभर में युद्धवीरों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस बारे जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त(ADC Una) ऊना डाॅ. अमित कुमार शर्मा(Dr. Amit Kumar Sharma)ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि प्रत्यक जिला में उपायुक्त कार्यालय परिसर, समस्त एसडीएम व ब्लाॅक कार्यालयों सहित सभी सरकारी कार्यालयों में कारगिल युद्ध वीरों के बलिदान को याद करते हुए उनके सम्मान में शपथ(Oath) ली जाएगी।















