रख-रखाव के चलते 16 को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

15 जुलाई। सहायक अधिशाषी अभियंता विद्युत उपमंडल भुंतर विवेक ठाकुर ने सूचित किया है कि 11 केवी फीडर भुंतर तथा मौहल के जरूरी रख-रखाव कार्य के चलते 11 केवी भुंतर के अंतर्गगत आने वाले क्षेत्र गणपति चैक, पांगी कलोनी, अप्पर मौहल, गदौरी, छरैड़ा, जमौट, तेगूबेहड़ अस्पताल, छोयल तथा 11 केवी फीडर मौहल के तहत आने वाले औद्योगिक क्षेत्र शमशी, जिया, मौहल चैक, नरैणी, एसएसबी, फाॅरेस्ट चैक तथा सब्जी मंडी में 16 जुलाई को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान उपरोक्त क्षेत्र के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है।

Latest News