पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा का विरोध

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा का विरोध प्रकट करने के लिए हिमगिरि कल्याण आश्रम, जिला सीमति,सोलन जिला के उपायुक्त कृतिका कुलहारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा । इस मौके पर प्रांत सचिव तेज राम शर्मा , प्रांत खेलकूद प्रमुख राजगोपाल नेगी , प्रांत संगठनमंत्री हेम सिंह, जिला सचिव अनिल शर्मा , सह छात्रावास प्रमुख विनोद कुमार उपस्थित रहे। ज्ञापन में पश्चिम बंगाल चुनावों के बाद शुरू हुई हिंसक घटनाओं की कड़ी निंदा की गई। साथ ही कहा गया कि इन हिंसक घटनाओं के बाद बड़ी संख्या में लोग पश्चिम बंगाल से पलायन के लिए मजबूर हो रहे हैं। करोड़ों रुपये की सम्पत्ति लूटी गई या आगज़नी में नष्ट हो गईं।
महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार हुए, महिलाओं के साथ प्रताड़नाओं की 150 से भी अधिक घटनाएँ हुईं ।बच्चों और बूढों को भी नहीं बख्शा गया। भारतीय लोकतंत्र के चुनावी इतिहास पर हमेशा के लिए यह काला धब्बा लग गया । इसका सबसे दुर्भाग्यपूर्ण पहलू यह है कि इसका सर्वाधिक शिकार समाज के सबसे दुर्बल, निर्धन व शान्तिप्रिय वर्ग -एस.सी. व एस.टी. समुदाय के लोग हुए जिन्हें भारतीय संविधान से सर्वाधिक संरक्षण प्राप्त है । राज्य में नागरिकों के मानवाधिकारों पर खुल हमले हुए हैं। हिमगिरी कल्याण आश्रम के सदस्यों ने केंद्र सरकार से यह माँग की कि सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में विशेष जाँच दल का गठन कर घटनाओं की जाँच हो और उसके
जरिए आपराधिक न्यायिक प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। इन घटनाओं से सम्बंधित आपराधिक मामलों की सुनवाई के लिये विशेष न्यायालयों का गठन हो।

News Archives

Latest News