सड़क हादसों को रोकने के लिए जिला पुलिस उठाने जा रही अब कड़े कदम

Baddi Others

DNN बद्दी(शर्मा)

12 जुलाई।  प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन की खूनी सड़कों पर मासूम लोग अपनी जान गांवा रहे हैं। वहीं भुड्ड में हुए सड़क हादसे में 5 साल की मासूम बच्ची की मौत ने सबको झिंझकोर कर रख दिया है। ऐसे में रोजाना हो रहे सड़क हादसों को रोकना जिला पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। जिसके चलते सोमवार को एसपी कार्यालय में एएसपी नरेंद्र कुमार की अगुवाई में जिला पुलिस ने दर्जन भर विभागों व संस्थाओं के साथ एक बैठक पर सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए कुछ कड़े कदम उठाने का फैसला लिया। जिसके चलते सड़क हादसों पर खूनी सड़कों पर मौत मौत के तांडव को रोका जा सके।
बद्दी से लेकर स्वारघाट तक अब अत्याधिक तेज रफ्तारी से चलने वाले सभी छोटे बड़े वाहन पुलिस की रेडार पर होंगे और रफ्तार पर नुकेल कसने के लिए चालान काटकर पुलिस तेज रफ्तारी से वाहन चलाने वालों को सबक सिखाऐगी। वहीं अब बद्दी से स्वारघाट तक पुलिस द्वारा गति नियंत्रण वोर्ड व दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉटों पर सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे। सरकारी व जिनी बसों के मालिकों व चालकों को सड़क पर निर्धारित किए गए बस ठहरावों पर ही बसों को रोकना पड़ेगा। जिला पुलिस द्वारा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निजी व सरकारी बसों के प्रबंधकों व चालकों को तय की गई समय सारणी के अनुसार ही चलाने को कहा गया है। लोक निर्माण विभाग को राष्ट्रीय राज मार्ग व राजकीय मार्गों पर पड़े गड्डों को शीघ्र अतिशीघ्र भरने के लिए कहा गया है।  जबकि सड़क के साथ किए गए अतिक्रमण, अवैध पार्किंग को रोकने के लिए संंबंधित विभागों के साथ पत्रचार किया जाएगा। बैठक में पधारे पंचायत प्रतिनिधियों व सदस्यों को यातायात नियमों की पालना के प्रति लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया गया है। लोगोंं से अपील की जाएगी कि वह अपने निजी वाहनों को अपने घर की पार्किंग में ही खड़ा करें। जिन लोगों ने अपने दोपहिया वाहनों की मोडिफिकेशन करवा रखी है उन्हें जब्त किये जाने पर विचार किया जाएगा। सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं छोडऩे पर भी विचार किया गया। वहीं अब शिक्षण संस्थानों में बच्चों को यातायात नियमों की पालन के लिए जागरूकता अभियान चलाने और कम्र उम्र के बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एएसपी बद्दी नरेंद्र कुमार ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा लोक निर्माण विभाग, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, बीबीएनडीए, नगर परिषद बद्दी व नालागढ़, रोड़ सेफ्टी क्लबों, जेटीओ एचआरटीसी, निजी अस्पतालों के प्रबंधकों, ट्रक, टैपों, पिकअप व टैक्सी यूनियनों, आवासीय कॉलोनियों के अध्यक्षों व पंचायत प्रधानों के साथ एक अहम बैठक की गई है। बैठक में जिला पुलिस ने सड़क हादसों को रोकने के लिए कुछ कड़े कदम उठाने का फैसला लिया है, जिसमें सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

कैप्शन: 12 बद्दी 1 : एसपी कार्यालय में आयोजित बैठक में हिस्सा लेते विभिन्न विभागों व संस्थाओं के पदाधिकारी।

News Archives

Latest News