जिला में सभी अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

12 जुलाई। उपायुक्त कांगड़ा डा निपुण जिंदल ने कहा कि मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जुलाई को भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है इसके साथ ही 14 से लेकर 16 जुलाई तक भी मौसम खराब बताया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के तहत कांगड़ा जिला में सभी विभागों के जिला अधिकारियों को सजग रहने और जिला प्रशासन से सीधे संपर्क में रहने के आदेश जारी किए गए हैं इसमें मोबाइल या अन्य किसी माध्यम से विभागीय अधिकारियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं ताकि आपदा की स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि  किसी भी आपात स्थिति में कंट्रोल रूम के ट्रोल फ्री नंबर 1077  या  दूरभाष नंबर 01892 229050 पर संपर्क किया जा सकता है।

News Archives

Latest News