DNN शिमला
हिमाचल प्रदेश के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पिछले कुछ दिनों से आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन थे।
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, शिमला के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ जनक राज ने इसकी पुष्टि की हैं।
डॉ. जनक राज ने बताया उनका निधन सुबह करीब चार बजे मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण निधन हो गया।















