प्राइवेट लिमिटेड में विभिन्न पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

Himachal News Kangra Others

 

DNN धर्मशाला

7 जुलाई। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सूर्या रिजॉर्ट, मैक्लोड़गंज ने विभिन्न पद अधिसूचित किए हैं जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं से स्नातक व आयुसीमा 18 से 40 वर्ष रखी है। इन पदों में फ्रंट ऑफिस अस्टिेंट के पुरूष अथवा महिला जिसे होटल के फ्रंट ऑफिस संचालन को संभालने में एक से पांच साल का अनुभव और वेतनमान 9000-15000 रुपए, हाउसकीपिंग अटेंडेंट/हाउसमैन के लिए 5 साल का अनुभव और वेतनमान 8500-13000 रुपए, किचन कॉमी के लिए भारतीय, चीनी और तंदूर में पहले और दूसरे स्तर का 5 वर्ष का अनुभव और वेतनमान 8500-13000 रुपए, संचालन पर्यवेक्षक के लिए छोटी संपत्तियों के होटल संचालन को सम्भालने में 5 से 10 साल का अनुभव और वेतनमान 13000 से 18000 रुपए, स्टीवर्ड/वेटर के लिए 0 से 5 साल का अनुभव और वेतनमान 8500-13000 रुपए रखा गया है।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यार्थी सूर्या रिजॉर्ट, प्राइवेट लिमिटेड, मैक्लोड़गंज में 8 जुलाई से 10 जुलाई, 2021 तक प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता अथवा अन्य देय नहीं दिया जाएगा।

News Archives

Latest News