जिला में अब तक जाने कितने लोगों का हो चुका कोविड टीकाकरण

Bilaspur Himachal News Others


DNN बिलासपुर

6 जुलाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. प्रकाश दरोच ने बताया कि जिला से अब तक 181296 लोगों के कोविड-19 सैंपल जांच के लिए आई0जी0एम0सी0 लैब शिमला भेजे गए, उनमें से 168362 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव और 12716 रिपोर्ट अभी तक पाॅजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि 218 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है तथा 12549 लोग अभी तक कोरोना से निजात पा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि जिला में अब तक कुल 233707 लोगों को कोविड टीकाकरण लगाया जा चुका है जिसमें से 60 वर्ष से उपर के 51247 लोगों को पहली डोज तथा 26031 लोगों को दूसरी डोज दी गई। उन्होंने बताया कि 45 से 59 वर्ष तक के 65539 लोगों को पहली डोज व 17029 लोंगो को दूसरी डोज दी गई और 18 से 44 साल के लोगों को 73847 लोगों को पहली डोज 14 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

News Archives

Latest News