जिला में टीकाकरण का शैड्यूल

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

6 जुलाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डाॅ0 प्रकाश दडोच ने बताया कि कोविड टीकाकरण को गति देने के लिए सरकार ने सभी पात्र लाभार्थियों का टीकाकरण सुनिश्चित किए गए है। उन्होंने बताया कि अक्षम व्यक्तियों, सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों के अध्यापक, पशुपालन, टैलीकाॅम, फायर, फाॅरेस्ट, आईपीएच, पीडब्ल्यूडी, इंश्योरैंस, पावर एंड पावर प्रोजैक्ट, पोस्टल, इंडस्ट्रीज, फूड एंड सप्लाई, ठेªजरी विभाग के कर्मी, एचआईवी संक्रमित व्यक्ति, वकील, रेलवे, एनसीसी कैडेट, 18 साल से उपर के कैदी, टूूरिज्म, कोविड डयूटी करने वाले स्वैच्छिक स्वयं सेवी लोग, सभी दूध पिलाने वाली माताएं, लेबर डिपार्टमैंट आदि के कर्मचारी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सभी प्राथमिकता समूह जो सरकार द्वारा नामित किए गए हैं।
7 जुलाई को टीकाकरण का शैड्यूल
उन्होंने बताया कि 7 जुलाई को 45 वर्ष से उपर के लोगों का टीकाकरण बचत भवन घुमारवीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरलोग, हटवाड प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुहमझवाड, मैहरी काथला उप स्वास्थ्य केन्द्र रोहिन,  महराना,  त्यूणखास, कोठी, तडौन, पटेर, नसवाल, डुमेहर, नागरिक चिकित्साल्य बरठीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र झंडुता, तलाई प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुहाड उप स्वास्थ्य केन्द्र बैहली मरेटा, बलडा, खलसाई, फटोह, बहना जटटा, डाहड, राहिंया, सुनाहनी आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र छत, छुमान, थुरान, समोह, कोसरियां, बड्रगांव, मलागन, गढीर, नागरिक चिकित्साल्य मारकंड, एसीसी अस्पताल बरमाणा, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र दरोबड, जगातखाना, बेहल, नांगे ठाकुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सवाहन, भजूण, सलोआ, नमहोल उप स्वास्थ्य केन्द्र चंदपूर-11, कोठीपूरा , बलोह, मानर, बैरी, दबट, में किया जाएगा।

News Archives

Latest News