नेता जी लपेटे में कार्यक्रम शुरू करेंगे पत्रकार

Others Politics Solan

DNN सोलन
जिला सोलन पत्रकार संघ की बैठक संघ के प्रधान ज्ञान सुमन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में संघ के सभी उपस्थित सदस्यों ने आमराय से यह निर्णय लिया कि , जो भी सदस्य जिला पत्रकार संघ को छोड़कर अन्य किसी सामान्तर संस्था का सदस्य बनेगा,उसकी घर वापिसी के लिए अनुशासन समिति ही अंतिम निर्णय लेगी। साथ ही खेल गतिविधियों को दोबारा शुरू करने पर भी चर्चा की गई। खेल समिति के प्रधान धमेंद्र डढ़वाल को इसके लिए अधिकृत किया गया है और अन्य सदस्य समिति को पूर्ण सहयोग देंगे। खेल के सामान के रखरखाव की जिम्मेवारी भी खेल समिति के अध्यक्ष को दी गई ताकि खेल का सामान न तो गुम हो और न ही लापरवाही के कारण खराब हो। बैठक में  संघ के कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक सामान की खरीददारी के लिए पर्चेज कमेटी भी बनाई गई। यह कमेटी कोषाध्यक्ष अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में कार्य करेगी। इस कमेटी में सतीश शर्मा, पवन ठाकुर, विशाल वर्मा, अशोक वर्धन, धर्मेंद्र डढ़वाल व मोहन चौहान होंगे। साथ ही प्रशासन प्रेस के द्वार और नेता जी लपेटे में संघ दो कार्यक्रम 15 दिन के भीतर शुरू करेगा। इसके अलावा वार्षिक कार्यक्रम पौधरोपण पर चर्चा की और निर्णय लिया कि बारिश होते ही पौधरोपण कार्यक्रम कर अपने समाज के प्रति दायित्व का निर्वहन किया जाएगा।  बैठक का संचालन महासचिव यशपाल कपूर ने किया।
ये रहे मौजूद…
बैठक में भानू वर्मा, रविंद्र पंवर, पवन ठाकुर, नरेश पाल, अमित डोभाल, विशाल वर्मा, सतीश शर्मा, संजय हिंदवान, मोहन चौहान, हेमंत अत्रि,सुखदर्शन ठाकुर, जयचंद शर्मा, तोमर ठाकुर, रीता ठाकुर, रविंद्र शर्मा, अश्विनी शर्मा, कविराज चौहान, कमलेश कुमार, वेद प्रकाश, राजेश राज सिंह, राजेंद्र सिंह, धर्मपाल ठाकुर, सुमित कुमार, रवनीत सिंह, धर्मेंद्र डढवाल, अमरप्रीत सिंह पुंज, अनु कपूर, विवेक वर्मा व अशोक वर्धन समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

News Archives

Latest News