DNN मंडी
3 जुलाई । मंडी शहर में संकन गार्डन में स्थित शहीद स्मारक के रखरखाव और साफ सफाई की समुचित व्यवस्था तय होगी। इसे लेकर नगर निगम मंडी ने विशेष टीम लगाकर जिम्मेदारी सुनिश्चित की है। नगर निगम मंडी के आयुक्त राजीव कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शहीद स्मारक पर साफ सफाई के कार्य की व्यवस्था के लिए नगर निगम ने सफाई कर्मियों की एक डैडीकेटिड टीम लगाई है। यह टीम हर रोज स्मारक की साफ सफाई का कार्य देखेगी ।
राजीव कुमार ने कहा कि इसके अलावा शहीद स्मारक के रखरखाव और आवश्यक मरम्मत का कार्य भी अविलंब किया जाएगा। इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि शहीदों के सम्मान की इस पवित्र स्थली की उपयुक्त व्यवस्था को लेकर नगर निगम कृत संकल्प है।















