टोल नाकों की नीलामी 29 जून को

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

28 जून। उप-आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी बिलासपुर मनोज डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला बिलासपुर के गरामोडा, कौलांवाला टोबा, शैला घोडा व ग्वालथाई टौल नाकाओं की वर्ष 2021-22 के लिए निविदा/नीलामी 29 जून को प्रातः 10 बजे जिला परिषद हाल में की जाएगी। उन्होंने बताया कि टोल नाकाओं (गरामौडा यूनिट) की आरक्षित लागत 7,60,98,000 (7 करोड़ 60 लाख 98 हजार) रुपये रखी गई है।
उन्होंने इच्छुक व्यक्तियों से निवेदन किया कि निहित तिथि को निविदा/नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए जिला परिषद हाल में आएं। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में कोई भी अतिरिक्त जानकारी के लिए उप-आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01978-222309 पर सम्पर्क करें।

News Archives

Latest News