इस जिले में मजदूरी कार्य हेतू निविदाएं आमन्त्रित

Bilaspur Himachal News Others

 
DNN बिलासपुर

26 जून। जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ब्रिजिन्द्र सिंह पठानियां ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम बिलासपुर (सदर), घुमारवी, झंडूता व श्री नैना देवी जी में विनिर्दिष्ट वस्तुओं के मजदूरी कार्य हेतू वर्ष 2021-2022 के लिए निविदाएं आमन्त्रित की गई है, जो 8 जुलाई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले बिलासपुर जिला बिलासपुर के कार्यालय में आमंत्रित की गई हैं। उन्होंने बताया कि निविदाएं उसी दिन सायं 3 बजे प्राप्त निविदादाताओं या उनके प्रतिनिधिओं के सामने उपायुक्त या उनके प्रतिनिधि के सम्मुख उनके कार्यालय में खोली जायेंगी।
उन्होंने बताया कि डोर स्टेप डिलीवरी के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम बिलासपुर (सदर). झंडूता व श्री नैना देवी जी से उचित मूल्य की दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाने हेतु परिवहन व मजदूरी कार्य हेतू वर्ष 2021- 2022 के लिए निविदाएं 13 जुलाई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले बिलासपुर जिला बिलासपुर के कार्यालय में आमन्त्रित की गई है तथा उसी दिन सायं 3 बजे प्राप्त निविदादाताओं या उनके प्रतिनिधिओं के सामने उपायुक्त या उनके प्रतिनिधि के सम्मुख उनके कार्यालय में खोली जायेंगी।

News Archives

Latest News