DNN नालागढ़ (आदित्य चड्डा)
नालागढ़ स्वारघाट रोड पर जोगो चौकी के अंतर्गत पड़ने वाले गांव कुंडलू के समीप पानी मोड़ पर एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। पिकअप प्याज से भरी थी और चंडीगढ़ से भुंतर के लिए जा रही थी। तो अचानक पानी मोड़ पर अनियंत्रित होकर मोड से नीचे सड़क पर जा गिरी हादसे के दौरान पिकअप में 2 लोग सवार थे जिसमें से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, और दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसको नालागढ़ अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रोहित कुमार निवासी बिलासपुर व घायल युवक की पहचान नीरज कुमार निवासी नैना देवी बिलासपुर के तौर पर हुई है डीएसपी नालागढ़ विवेक चहल ने बताया कि नालागढ़ स्वारघाट रोड पर पानी मोड़ के पास एक पिकअप देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें चालक की मौके पर मौत हो गई है। एक अन्य युवक गंभीर घायल है जिसका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ भेज दिया है आगामी कार्रवाई की जा रही है।















