DNN शिमला
सोलन कांग्रेस के नेता संजय भंडारी को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवा दल ने राज्य का महासचिव (इलेक्शन मैनेजमेंट) नियुक्त किया है। कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने उनकी नियुक्ति की है। उन्हें आगामी समय में होने वाले हिमाचल प्रदेश में उप चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले संजय भंडारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव रह चुके हैं और वे सिरमौर जिला के तहत पड़ने वाले पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी भी रह चुके हैं। संजय भंडारी छात्र राजनीति से कांग्रेस में सक्रिय हैं।















