वर्ष 2021-22 तक की अवधि के लिये लाईसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया पूर्ण-मनोज डोगरा

Bilaspur Others

DNN बिलासपुर

22 जून। उपायुक्त राज्यकर व आबकारी मनोज डोगरा ने जानकरी देते हुए बताया कि जिला बिलासपुर में वर्ष 2021-22 (1.7.2021 से 31.3.2022) तक की अवधि के लिये लाईसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया पूर्ण-मनोज डोगरा में स्थित अंग्रेजी व देशी शराब की खुदरा दुकानों जिनमें (एल-2/एल-14/  एल-14ए.) श्रेणी के लाईसेंस आते हैं, कि वर्ष 2021-22 (1.7.2021 से 31.3.2022) तक की अवधि के लिये लाईसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया सफलता पूर्वक पूर्ण कर ली गई है।
उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर में इस अवधि के लिये इन दुकानों की कुल कीमत मु० 52,़61,24,800 रूपए (वावन करोड इकसठ लाख चैबीस हजार आठ सौ केवल) रखी गई है। उन्होंने बताया कि इस राशि पर तीन प्रतिशत की दर से मु0.1,57,83,744  रुपये नवीनीकरण फीस तथा इन दुकानों के लाइसेंसियों से 4 प्रतिशत व 2 प्रतिशत की दर से मु0 3,15,67,488 रुपए अग्रिम फीस के रूप में सरकारी राजस्व प्राप्त हुआ है।

News Archives

Latest News