नालागढ़ की महिला ने पहाड़ी से कूदकर दी जान

Baddi + Doon Crime Nalagarh
DNN नालागढ़ (आदित्य चड्डा)
नालागढ़ की भोगपुर पंचायत के गांव बोथुआं की एक महिला ने घर के साथ लगती पहाड़ी से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार देर शाम की है जब मृतक महिला अपने पति कुलदीप सिंह के साथ अपने मायके से अपने ससुराल आई हुई थी । तो किसी बात को लेकर उसकी उसके पति के साथ  कहासूनी हो  गई ।  जिसके चलते महिला घर से भागकर साथ लगते पहाड़ पर चढ़ गई जहां से उसने छलांग लगा दी । जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और महिला को गंभीर हालत में नालागढ़ अस्पताल लेजाया गया, जहाँ  पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नालागढ़ की दाभोटा चौकी में एक मामला आया है और पुलिस ने पति के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी है कार्रवाई की जाएगी।
https://youtu.be/Jy7deG66A-k

Latest News