स्वयं भी योग करें तथा दूसरो को भी योग करने के लिए प्रेरित करे।

Bilaspur Others

DNN बिलासपुर

21 जून। अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर घुमारवीं केे मिलन पैलेस में कोरोना प्रोटोकोल का पूर्ण पालन करते हुए योग शिविर का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने की। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग शिविर में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस अवसर पर उन्होंने लोगों से प्रतिदिन योग करने का आह्वान किया। उन्होंने आम जन से आग्रह किया कि योगाभ्यास को जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग बनाए। स्वयं भी प्रतिदिन योग करें तथा दूसरो को भी योग का अभ्यास करने के लिए प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान अपनी एकाग्रता को बढ़ाने तथा मन में शांति और तनाव मुक्ति की भावना को बनाए रखने के लिए योगाभ्यास लाभकारी है। इस मौके पर मंडल महामंत्री राजेश शर्मा, सचिव राकेश पिंकू व एससी मोर्चा के अध्यक्ष धनी राम सौंखला सहित अन्य उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News