राहत भरी खबर: SOLAN जिला में मात्र 6 मामले कोरोना पॉजिटिव

Others Solan

DNN सोलन

सोलन जिला के लोगों व स्वास्थ्य विभाग के लिए एक राहत भरी खबर है। जिला में लगातार कोरोना पॉजिटिव मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुक्ता रस्तोगी ने जानकारी दी कि शुक्रवार को सोलन जिला में 6492 लोगों ने कोरोना वैक्सीन भी लगवाई है। उन्होंने बताया कि जिला में मात्र 6 मामले कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। बद्दी में 1, धर्मपुर में 1, एमएमयू सुल्तानपुर में 1, अर्की में 1 व नालागढ़ में 2 मामले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सोलन शहर में एक भी मामला कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है। उन्होंने बताया कि अब वर्तमान में सोलन में 168 कोरोना के एक्टिव केस रह गए हैं और जिला में कोरोना से अब तक 21630 लोग ठीक हुए हैं।

News Archives

Latest News