1 जून से अनलॉक की ओर बढ़ने के लिए तैयार HIMACHAL मुख्यमंत्री ने दिए संकेत

Others Politics Shimla

DNN शिमला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज भी कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक विभाग के अधिकारियों के साथ बुलाई तथा प्रदेश में कोरोना वायरस की ताज़ा स्तिथि पर चर्चा की गई । उम्मीद जताई जा रही है कि जिस तरह से अब 40 हज़ार से संक्रमित मामलों से घटकर 20 हज़ार रह गए हैं जिस तरह से निरंतर गिरावट देखने को मिल रही हैं परंतु दूसरी ओर मृत्यु दर में कमी न आना कहीं न कहीं चिंता का विषय बना हुआ । मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते 6 मई से लगाए गए कर्फ्यू में संक्रमित मामलों में कमी को देखते हुए 31 मई से अनलॉक फेज़ की ओर बढ़ रहा है । अनलॉक फेस के चलते व्यापार मंडल का भी आग्रह है कि कोरोना प्रोटोकॉल के चलते व्यापारियों को राहत देते हुए प्रदेश सरकार ज्यादा समय के लिए दुकानों को खोलने की इजाजत प्रदान की जाए तथा समय अवधि भी बढ़ाने के बारे में सरकार सोचेगी ताकि अर्थव्यवस्था को सुधारा जा सके ।

वही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष केवल राजनीति करने का प्रयास कर रहा है यदि विपक्ष के पास ऐसा कोई मुद्दा है तो वह सरकार के ध्यान मे लाए ताकि उचित कार्रवाई की जा सके । वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने योग गुरु रामदेव के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि रामदेव ने पहले ही माफी मांग ली है तथा इससे ज्यादा कुछ नहीं हो सकता केवल राजनीतिक तूल देने की कोशिश विपक्ष न करें ।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अब तक ब्लैक फंगस के अब तक पांच मामले सामने आए हैं जो कि पहले से ही कोरोना संक्रमित थे । उन्होंने कहा कि काफी दुखद समाचार है कि 5 में से दो लोगों की आज शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में मृत्यु हो गई है । मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोगों से आग्रह किया कि यदि किसी को थोड़ा भी बुखार खांसी या फिर कोरोना वायरस जैसे लक्षण हो तो वह तुरंत अस्पताल में संपर्क करें तथा समय रहते अस्पताल से अपना इलाज करवाएं ताकि समय रहते जान बचाई जा सके ।

News Archives

Latest News