SOLAN में कोरोना से 6 की मौत 494 नए मामले वर्तमान में 3413 एक्टिव केस 125 का चल रहा है अस्पतालों में इलाज

Others Solan

DNN सोलन

जिला सोलन में गुरुवार को भी के लोगों ने कोरोना वायरस के कारण दम तोड़ा है। वहीं, जिला में 494 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन में 03 महिलाएं जिनमे 54 वर्षीय निवासी सर्कुलर रोड सोलन, 60 वर्षीय वार्ड नम्बर 07 सोलन, 61 वर्षीय महिला निवासी थड़ी सोलन व 03 पुरूष 70 वर्षीय निवासी कंडाघाट, 52 वर्षीय निवासी चंबाघाट, 40 वर्षीय बद्दी की कोरोना वायरस के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई है। इन सभी की रिपोर्ट बीते दिनों पॉजिटिव आई थी और इन सभी का इलाज चल हुआ था।


उधर जिला से गुरुवार को 1,485 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। इन सैम्पलों में 605 सैम्पलों की रिपोर्ट आरटी-पीसीआर व 880 सैम्पल रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से जांचे गए है। इनमे से आरटी-पीसीआर के जरिए 250 सैम्पल व 244 सैम्पलों की रिपोर्ट रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से पॉजिटिव आए है। इनमे से सोलन के 98, बद्दी के 80, नालागढ़ के 61, एमएमयू के 20, अर्की के 73, कंडाघाट के 24, परवाणू के 27, धर्मपुर के 69, चंडी के 27 व अन्य 18 मामलें है

News Archives

Latest News