DNN सोलन ब्यूरो
03 मई। जिला सोलन में सोमवार को भी 05 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। जिला में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलें व मौत के आंकड़े को लेकर जिला प्रशासन व जिला स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ती जा रही है। उधर, सोमवार को 113 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है।
इन्होंने गवाई जान
उन्होंने बताया कि जिला में 05 लोग जिनमें 86 वर्षीय मशिवर सोलन के रहने वाले व्यक्ति, 75 वर्षीय महिला निवासी सर्कुलर रोड सोलन, 56 वर्षीय महिला निवासी सोलन, 58 वर्षीय पुरुष निवासी राजगढ़ सिरमौर, 41 वर्षीय महिला निवासी धर्मपुर व 66 वर्षीय पुरुष निवासी नालागढ़ के रहने वाले थे। इनकी इलाज के दौरान कोरोना से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि इन सभी की रिपोर्ट बीते दिनों पॉजिटिव आई थी और इनका इलाज अस्पताल व होम आइसोलेशन में चला हुआ था, लेकिन 05 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई है।

जिला में सोमवार को जांचे गए 466 सैम्पल
उन्होंने बताया कि जिला सोलन में सोमवार को 466 सैम्पलों की जांच की गई। इन सैम्पलों में आरटीपीसीआर के जरिए 201 सैंपल, 234 सैंपल रैपिड एंटीजन टेस्ट व 26 सैंपल मस्कुलर लैब में जांचे गए हैं। इन जांचे गए सैम्पलों में आरटीपीसीआर के जरिए 15 सैंपल व रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से 98 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें सोलन में 32, बद्दी में 14, नालागढ़ में 14, एमएम सुल्तानपुर में 01, अर्की में 03, कंडाघाट में 03, परवाणू में 11, धर्मपुर में 17 व अन्य 03 मामले हैं। जिला में एक्टिव केस की संख्या 2,859 पहुंच गई है। इनमें से 118 मरीजों का इलाज जिला के विभिन्न अस्पतालों में में चला हुआ है।















