जिला सोलन में 929 शादियां, 125 आवेदनों को रिजेक्ट

Others Solan

DNN सोलन

सोलन जिला में 24 तारीख से लेकर 30 तारीख के बीच 929 शादियां होंगी। शनिवार से शादियों का सिलसिला शुरू हो चुका है। बकायदा प्रशासन से इन शादियों के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इजाजत दी गई है। इनमें सर्वाधिक शादियां अर्की क्षेत्र में होगी। जबकि दूसरे नंबर पर सोलन है।

तीसरे नंबर पर नालागढ़ है और सबसे कम शादियां परमाणु में होगी।  शनिवार से शुरू हुए शादी के सीजन में 929 शादियां हो गया है। कोरोना में सरकार द्वारा 50 की संख्या सीमित करने के कारण जिला में 50 शादियां स्थगित हो गई। जिला के अर्की में 176, सोलन में 175, कसौली में 108, नालागढ़ में 135, बद्दी में 99, कंडाघाट में 83 व रामशहर तहसील में 55 शादियां, कृष्णगढ़ उपतहसील में 34, ममलीग में 10, दाड़लाघाट में 18, पंजेहरा 24, कुनिहार 7 व परवाणु उपतहसील में 5 शादियां हो रही है।

News Archives

Latest News