23 अप्रैल। भर्ती निर्देशक, सेना भर्ती कार्यालय, मंडी एम राजराजन ने सूचित किया है कि सीएच सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर में आयोजित सेना भर्ती में जिन उम्मीदवारों की मेडिकल परीक्षण में कुछ कमियां पाई गयी थी, उन कमियों को चैक करने के लिए 1458 उम्मीदवारों को कमांड अस्पताल, चंडीमंदिर भेजा गया था । उन्होंने बताया कि इन उम्मीदवारों में से 88 उम्मीदवारों ने अभी तक कमांड अस्पताल चंडीमंदिर में जाकर अपनी जांच नहीं करवाई है ।
उन्होंने पुनः उन 88 उम्मीदवारों को सूचित किया है कि वे 27 अप्रैल, 2021 तक या इससे पूर्व कमांड अस्पताल, चंडीमंदिर में अपनी जांच करवाए लें, क्योंकि इसके बाद कोविड के कारण उनकी जांच नहीं की जायेगी । उन्होंने बताया कि जो उम्मीदवार 27 अप्रैल तक अपनी जांच नहीं करवायेगा, उसको अनुपस्थित समझ कर अनफिट कर दिया जायेगा, जिसके लिए उम्मीदवार स्वयं जिम्मेवार होगा ।
















