SIU टीम ने किया अफीम की खेती का खुलासा, 578 अफीम के पौधे बरामद

Crime Solan

DNN सोलन

पुलिस की एक SIU टीम ने गश्त के दौरान सोलन के साथ लगते एक ग्रामीण क्षेत्र मशिवर -कोटला में की जा रही अफीम की खेती का खुलासा किया है। यहां से पुलिस टीम ने 578 अफीम के पौधे बरामद किए हैं। यहां के एक व्यक्ति द्वारा यह पौधे उगाए गए थे। एएसपी अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इसमें एफ आई आर दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि गश्त के दौरान एसाआईयू टीम की नजर इन पौधों पर पड़ी और पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पाया कि यह खेती नरेंद्र कुमार द्वारा की गई है। जोकि इसी क्षेत्र का रहने वाला है। मौके पर पुलिस ने 578 अफीम के पौधे उखाड़े। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की।

News Archives

Latest News