#subathu स्कूल के अध्यापक की रिपोेर्ट आई पॉजिटिव, प्राथमिक संपर्क के सैंपल भेजे जांच को

Kasauli Others Solan

DNN सुबाथू (सोलन)

09 अप्रैल। सुबाथू के छात्र स्कूल में एक अध्यापक की रिपोेर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीते दिनों सैम्पल लिया था और जांच के लिए सीआरआई कसौली भेजा था।आरटीपीसीआर जांच के दौरान अध्यापक की रिपोेर्ट पॉजिटिव आई है। अध्यापक के पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य  विभाग ने सम्पर्क में आने वाले लोगों की ट्रेसिंग की है।

सैम्पल लेकर भेजे गए है जांच के लिए 

इसकी पुष्टि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर के खंड चिकित्सा अधिकारी डा. अमित रंजन तलवार ने की है। उन्होने बताया कि सुबाथू स्कूल के एक अध्यापक की रिपोेर्ट कोरोना संक्रमित आई थी। इसके बाद सम्पर्क में वालों की ट्रेसिंग की गई है और सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे गए। भेजे गए सैंपल में से एक सैम्पल की रिपोेर्ट आई है जोकि नेगेटिव है बल्कि अन्य प्राथमिक सम्पर्क में आने वालों की रिपोेर्ट आनी बाकी है।

13 अपैल से दसवीं और जमा दो की होनी है परीक्षा 

उधर, आगामी 13 अप्रैल से दसवीं और जमा दो की परीक्षा को लेकर स्कूल प्रबंधन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्कूल के कुछ अध्यापक बाहरी राज्यों में रहकर स्कूल पहुंचे हैं। ऐसे में 13 अप्रैल से परीक्षा में पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों का सवाल यह है कि स्कूल में करीब 30 सदस्यों का स्टाफ है। कोरोना टेस्ट मात्र चार अध्यापकों का हुआ है। अगर परीक्षा के दौरान अन्य किसी स्टाफ में कोरोना के लक्षण सामने आते हैं तो संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ सकता है।
उप शिक्षा निदेशक योगेंद्र मखैक का कहना है कि परीक्षा में तैनात सभी अध्यापकों का कोरोना टेस्ट करवाने के बाद ही ड्यूटी पर भेजा जाएगा।

News Archives

Latest News