DNN कसौली(सोलन)
09 अप्रैल। धर्मपुर-गढखल रोड पर स्थित निजी होटल में जुआ व जिस्मफरोशी गिरोह के तार बड़े गिरोह से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसका पता लगाने के लिए सोलन पुलिस ने मौके से बरामद हुए मोबाइल व लेपटॉप को फोरेंसिंक जांच के लिए भेज दिया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद कोई बड़ा खुलासा हो सकता है। बरहाल, पुलिस ने 08 लोगों को कसौली कोर्ट में पेश किया है। कसौली कोर्ट से इन 08 लोगों को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है, जबकि 34 लोगों को जमानत रिहा कर दिया है और 09 लड़कियों के बयान होने के बाद इन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। उधर, छापेमारी के दौरान पुलिस को एक रिवाल्वर भी बरामद हुई है, जबकि पांच गाड़ियों को भी पुलिस ने जब्त किया है।
जुआ अधिनियम व इम्मोरल ट्रैफिक एक्ट के तहत मामला दर्ज
बता दें कि जिला पुलिस सोलन की टीम ने कसौली-धर्मपुर रोड पर एक निजी होटल में सूचना के आधार पर दबिश दी और होटल में चल रहे जुआ व जिस्मफरोशी के एक गिरोह को दबोचा है। इस गिरोह में कुल 42 लोगों को पुलिस ने पकड़ा था, जिसमे 09 लड़कियां भी थी। पुलिस ने जुआ अधिनियम व इम्मोरल ट्रैफिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस मामलें में गुरुवार को पूछताछ के बाद 34 लोगों को जमानत पर रिहा किया गया है और 08 लोगों को कसौली कोर्ट में पेश किया गया है। दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद शुक्रवार शाम को फिर इन 08 लोगों को कसौली कोर्ट में पेश किया जाएगा। हालांकि, पुलिस में इसमे बड़े गिरोह होने की आशंका जता रही है और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेज दिया है। सभी चीजों को पुलिस बारीकी से देख रही है और जांच कर रही है।
पुलिस ने बरामद किया यह भी
बता दें कि इस छापेमारी के दौरान 13, 92, 200 रुपए की नकदी, 04 लेपटॉप, 06 मोबाइल, 22 पैकेट प्लेइंग कार्ड, 187 हानि-लाभ पत्र, 03 फ्लैश टेबल्स, 4020 सिक्के व 30 कुर्सियां भी बरामद की गई है। अब इस मामले में पुलिस आगामी दिनों में जांच में क्या नया खुलासा करती है। यह देखना होगा फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है















