#nalagarh पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर से व्यक्ति बरामद किया 5 पॉइंट 143 किलोग्राम गांजा

Crime Nalagarh Others
DNN नालागढ़ (आदित्य चड्ढा)
26 मार्च। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस बद्दी एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर  नालागढ़ पिंजौर नेशनल हाईवे पर खेड़ा के नजदीक स्कूटी सवार व्यक्ति से 5 किलो 143 ग्राम गांजा बरामद किया एसआईयू टीम ने बिल्लू उर्फ वीरू को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
 मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि जिला पुलिस बद्दी एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्ना निवासी  व्यक्ति से 5 पॉइंट 143 किलोग्राम गांजा बरामद किया है  व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Latest News