DNN शिमला ब्यूरो
24 मार्च। प्रदेश में बढ़ते हुए कोरोना मामलों को देखते हुए सरकार लॉकडाउन जैसे सख्त कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह संकेत दिए है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार को इस महामारी को रोकने के लिए लॉकडाउन जैसे सख्त कदम उठाने की तैयारी कर रही है।
बता दें कि प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से कोरोना के मामलों के काफी बढ़ोतरी हुई है। वहीं प्रदेश के पड़ोसी राज्य पंजाब में कोरोना महामारी को रोकने के लिए नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया दिया गया है।
हिमाचल सरकार भी प्रदेश में संपूर्ण लॉकडाउन को लेकर रणनिती बना रही है। सीएम जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के स्कूलों में बढ़ते कोरोना के मामलों के ध्यान में रखा गया है। जिसकों लेकर कुछ दिनों में ही एक बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें निर्णय लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुछ धामिक स्थानों पर काफी संख्या में लोग पहुंच रहे है। उन्होंने बताया कि बाहरी राज्यों से जत्थे मंदिरों में देवी-देवताओं के दर्शन करने आ रहे हैं। प्रशासन की ओर से एसओपी जारी की गई है। सभी को दिशा-निदेर्शों का पालना करते हुए व्यवस्था करनी होगी।














