पनीर के शौकीन हो जाएं सावधान, कहीं पनीर बिगड़ न दें आपकी सेहत, यह है पूरा मामला

Others Solan
DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
17 मार्च। पनीर खाने के शौकीन सावधान हो जाएं। बाजार में बिक रहा पनीर आपकी सेहत खराब न कर दें। जिला में भी बाज़ारों में बिक रहे तीन पनीर के सैंपल फेल हो गए है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा संबंधित विक्रेताओं को नोटिस भेज दिए है और जबाब मांगा गया है। जबाब न आने पर विभाग आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगीं . इससे पहले भी सोलन में पनीर के सैंपल फेल हो चुके है।
बता दें कि खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिलाभर में बाज़ारों में बिक रहे खाद्य पदार्थों पर नजर बनाई हुई है। लगातार विभाग की टीमें बाजार से खाद्य पदार्थों के सैंपल भी एकत्र कर रही है। हर महीने विभाग की टीमों द्वारा लगभग 20 से अधिक सैंपल लेकर सीटीएल कंडाघाट व चंडीगढ़ भी भेजे जा रहे है। इन लैब से बीते दिनों जिला सोलन से भरे गए पनीर व अन्य खाद्य पदार्थों की रिपोेर्ट विभाग के पास पहुंची गई है। इन सैंपलों में से पनीर के तीन सैंपल फेल पाए गए है। इन सैंपलों के फेल होने के बाद विभाग ने आगामी कार्रवाई करते हुए नोटिस भेज दिए है और जबाब मांगा गया है।
गौरतलब हो कि सोलन में जनवरी माह में भी सर्विलांस के आधार पर भरे गए थे।  खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बीते दिनों नामी मिष्ठान भंडार से पनीर से भरा था। इन दोनों सैम्पलों को जांच के लिए विभाग द्वारा सीटीएल कंडाघाट भेजा था।
यह है एक बड़ा कारण 
विभाग के अनुसार पनीर के सैम्पल फेल होने का बड़ा कारण फैट की प्रतिशतता में कमी होना है। भरपूर मात्रा में पनीर में फैट न होने के कारण सैंपल फेल हो जाता हैं।
क्या कहना है खाद्य सुरक्षा अधिकारी का
जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर का कहना है कि बीते  दिनों लैब में भेजे गए पनीर के सैंपल फेल हुए है। आगामी कार्रवाई करते हुए नोटिस भेज दिए गए है और संबंधित विक्रेताओं से जबाब मांगा गया है।

News Archives

Latest News