मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बस हादसे को लेकर दी जानकारी, जताया दुःख

Chamba Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

10 मार्च। हिमाचल प्रदेश जिला चंबा के दुर्गम क्षेत्र तीसा में एक निजी बस हादसे को लेकर दुःख जताया है। उन्होंने प्रशासन को हर संभव प्रयास करने के निर्देश भी जारी किए और तुरंत फौरी राहत के तौर पर हादसे में घायल हुए लोगों 10, 000 व मृतकों को 4 लाख रुपए दिया जाएंगे।

बता दें कि चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत आते बोंदेडी तीसा मार्ग पर निजी बस कॉलोनी मोड़ के पास गहरी खाई में जा गिरी। अभी तक आठ की मौत हो चुकी है।बस को खाई में गिरते देख गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना 
चुराह उप मंडल के तहत तीसा कॉलोनी मोड़ के समीप आज सुबह हुए बस हादसे पर विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव के कार्य को शुरू किया। इस बस हादसे में 9 व्यक्तियों की असामायिक मृत्यु हुई है जबकि 9 लोग घायल हुए। जिन्हें तीसा सिविल अस्पताल से पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल चंबा रैफर कर दिया और उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि वे शिमला से तीसा के लिए रवाना हो चुके हैं ताकि शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में हर सम्भव मदद दी जा सके और उपचाराधीन घायलों को बेहतर इलाज की सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बौंदेड़ी से चंबा जा रही इस निजी बस के हादसे का शिकार होने के कारणों की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।

क्या कहना है मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि चंबा में हुए दुखद बस हादसे को लेकर जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए है। चंबा उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताय कि बस 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी तथा बस में लगभग 18 लोग सवार थे।  घायलों को उपचार के लिए तीसरा अस्पताल भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर संभव मदद की जाएगी तथा राहत के तहत घायलों को 10000 तथा मृतकों को चार लाख योगी योजना के तहत है वह दिया जाएगा।

News Archives

Latest News