DNN सोलन
6 मार्च। सोलन शहरी कांग्रेस की बैठक अध्यक्ष अंकुश सूद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर निगम सोलन के चुनाव प्रभारी एवं कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा, पूर्व मत्री एवं सोलन के विधायक डाक्टर.कर्नल धनीराम शांडिल ने विशेष रूप से भाग लिया। बैठक में आने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर बूथ को अध्यक्षों और समिति सदस्यों के साथ विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान बीडीसी की उपाध्यक्ष हेमा तंवर भी विधिवत रूप से कांग्रेस में शामिल हुई।

नगर निगम चुनाव प्रभारी राजेंद्र राणा ने कार्यकर्त्ताओं को जीत के टिप्स दिए और एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने पार्टी वर्करों से कहा कि वह सोलन शहर के सभी वार्डों में पूर्व की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के बारे में बताएं। साथ ही शहर की जनता को केंद्र तथा राज्य सरकार की नाकामियों के प्रति जागरूक करें। बैठक में नगर निगम चुनाव के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि शहर में कांग्रेस का हर बूथ मजबूत हो इस बात का पूरा ध्यान पार्टी दे रही है। इस मौके पर जिला कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस व शहरी कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
बैठक के बाद नगर निगम चुनाव के प्रभारी सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने सोलन के वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ अलग-अलग करके बैठके की और उनसे पूरे चुनाव को लेकर फीडबैक लिया। वही उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव में उतरने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि 8 तारीख को सोलन में एक बड़ा महिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।















