SOLAN में 14.2 ग्राम हेरोइन के साथ 1 ARREST

Crime Solan

DNN सोलन

पुलिस ने रबोन के नजदीक उदय विहार में एक घर पर छापा मारकर वहां पर किराए के कमरे में रह रहे एक व्यक्ति को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि उदय विहार में किराए के कमरे में रह रहा एक व्यक्ति हेरोइन बेचने का कारोबार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कमरे में छापा मारा तो वहां पर प्रदीप कुमार के पास से 14.2 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

Latest News