#solan कैंसर रोग के लिए इस दिन आयोजित होगा शिविर

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

24 फरवरी। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 28 फरवरी को कैंसर रोग के निदान एवं परीक्षण के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. एनके गुप्ता ने दी। डा. गुप्ता ने कहा कि इस शिविर का आयोजन क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की कैंसर केयर यूनिट की ओपीडी के कमरा नम्बर 222 में किया जाएगा। शिविर के लिए पहले से पंजीकरण करवाना आवश्यक है। शिविर में देश के प्रख्यात कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. दिनेश पेंडारकर उपस्थित रहेंगे। डा. गुप्ता ने कैंसर के रोगियों से आग्रह किया है कि पंजीकरण करवाकर 28 फरवरी को आयोजित होने वाले इस शिविर का लाभ उठाएं।

Latest News