परिवहन व मजदूरी दरों के लिए निविदाएं 15 मार्च तक आमन्त्रित

Others Solan

DNN सोलन

20 फरवरी। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के विभिन्न थोक गोदामों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन व मजदूरी दरें निर्धारित करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। यह जानकारी जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक आदित्य बिन्द्रा ने आज यहां दी।
आदित्य बिन्द्रा ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की दरें निर्धारित करने के लिए निविदाएं 15 मार्च, 2021 प्रातः 11.00 बजे तक आमन्त्रित की गई हैं। निविदाएं इसी दिन दोपहर बाद 2.30 बजे उपायुक्त सोलन के समक्ष खोली जाएंगी।
परिवहन व मजूदरी कार्य के लिए निविदा प्रपत्र 500 रुपए की राशि अदा करके जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय सोलन से किसी भी कार्यदिवस पर प्राप्त किया जा सकता है। निविदा प्रपत्र की बिक्री निविदा सूचना जारी होने की तिथि से 12 मार्च 2021 की सांय 4.30 बजे तक ही की जाएगी। फोटोस्टेट किया हुआ निविदा प्रपत्र मान्य नहीं होगा।
अधिक जानकारी के लिए जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय की दूरभाष संख्या 01792-224114 से संपर्क किया जा सकता है।

Latest News