पशुपालन मंत्री ने 2.14 करोड़ के पशु चिकित्सालयों की आधारशिला रखी

Others Una
DNN ऊना
20 फरवरी। ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में 2 करोड़ 14 लाख 15 हजार रूपये की 3 पशु चिकित्सालय तथा एक पशु औषधालय भवन की आधारशिला रखी। वीरेन्द्र कंवर ने बसाल में 64.37 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले पशु चिकित्सालय, पनोह में 61.99 लाख रूपये की लागत से निर्मित किये जा रहे पशु चिकित्सालय तथा थानाकलां में 68.25 लाख से बनने वाले पशु चिकित्सालय की आधारशिला रखी। इसके अतिरिकत रैंसरी गांव में 19.54 लाख रूपये की लागत से बनने जा रहे पशु औषधालय भवन की भी आधारशिला रखी।

News Archives

Latest News