12 फरवरी। क्षेत्रीय परिवहन विभाग द्वारा कुल्लू क्षेत्र के अंतर्गत वाहनों की पासिंग/ ड्राईविंग टैस्ट के लिए माह फरवरी, 2021 का शैडयूल जारी किया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कुल्लू सलीम आजम ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल्लू में वाहनों की पासिंग 18 तथा 24 फरवरी को जबकि 19 तथा 25 फरवरी, 2021 को ड्राईविंग टैस्ट लिए जाएंगे। इसी प्रकार मनाली में 22 तथा 26 फरवरी को वाहनों की पासिंग, 23 तथा 26 फरवरी को ड्राईविंग टैस्ट जबकि बंजार में 17 फरवरी को वाहनों की पासिंग तथा ड्राईविंग टैस्ट लिए जाएंगे।
















