75000 रुपयों से भरा बैग लेकर भागा बंदर

Others Shimla

DNN शिमला
शिमला में बंदर के उत्पाद के चलते एक व्यक्ति को करीब 5000 रुपए का नुकसान हुआ है। दरअसल एक व्यक्ति शिमला में बीएसएनएल के कार्यालय में फोन का बिल जमा करवाने के लिए बैग में करीब 75000 रुपए लेकर पहुंचा। इसी दौरान शिमला के एक उत्पाती बंदर ने व्यक्ति के हाथ से बैग छीन लिया और उसे लेकर वहां से भाग गया। घटना के बाद देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों को नगर निगम के कर्मचारियों ने बंदर से बैग वापस लेने का भरपूर प्रयास किया। इस बैग में 75000 रुपए थे। इसके बाद बंदर बीएसएनएल कार्यालय की छत पर जाकर बैठ गया और उसने वहां से कुछ नोटों को नीचे फेंका जबकि कुछ नोट पाड़ दिए। बड़ी मशक्कत के बाद बैग लोगों के हाथ लग पाया और इसमें बंदर ने करीब 1000 रुपए के नोट फाड़ दिए व 4000 रुपए इधर-उधर फेंक दिए। जिसके कारण व्यक्ति को सीधे तौर पर 5000 रुपयों का नुकसान हुआ है।

Latest News